{"_id":"58b338eb4f1c1bbe568312b0","slug":"millions-took-ngdi-jewelry-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की नगदी- जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की नगदी- जेवर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार रोड स्थित खलवा थोक मोहल्ला में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों का माल चुरा लिया। रविवार सुबह गृहस्वामिनी के जागने पर कमरों को खुला देख वारदात की जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ व फील्ड यूनिट ने जांच-पड़ताल की।
रनियां गांव निवासी महेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वह नये मकान के मेन गेट पर सो रहा था। पत्नी रानी देवी बगल के कमरे में सो रही थी। वहीं पुराने मकान के बाहर बने कमरे में छोटी बहू सुमित्रा व अर्पिता सो रहे थे। शनिवार रात नये घर से सटे पुराने घर के मेन गेट का चोरों ने तोड़ दिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर कमरे का ताला काट दिया। बताया कि चोर बक्से में रखी 1.25 लाख की नगदी, दो जोड़ी पायल, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी बिछिया व मंगलसूत्र चुरा ले गए। गृहस्वामी ने चोरी हुए सामान की कीमत दो लाख रुपये बताई है।
महेश ने बताया कि इसी मकान में छोटा भाई अवधेश कुमार द्विवेदी भी रहता है, जो रात में खेतों पर पानी लगाने गया था। चोरों ने उसके कमरे का भी ताला तोड़ दिया और बक्से का ताला तोड़कर सात हजार नगद, एक जोड़ी झुमकी, सोने के बाले, चार अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र सहित 2.50 लाख के जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन
रात के समय पत्नी रानी के जगने पर सभी कमरों का ताला टूटा देख वारदात की जानकारी हुई। चोरी की सूचना रात में ही रनियां पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ आलोक कुमार जायसवाल, अकबरपुर कोतवाल अरविंद कुमार व फील्ड यूनिट टीम ने जांच-पड़ताल की है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की छानबीन की जा रही है।