फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Makanpur fair from today

मकनपुर मेला आज से

Sun, 14 Jan 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Makanpur fair from today
बद्दउद्दीन जिंदाशाह मदार की पवित्र दरगाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के एतिहासिक मेला मकनपुर में बाबा बद्उद्दीन जिंदाशाह मदार पर शनिवार से हजारों की संख्या में लोग दरगाह पर माथा टेककर चादरपोशी और विभिन्न प्रकार की रश्म अदायगी करेंगे।  मेला कमेटी के साहिर हुसैन जाफरी ने बताया कि दरगाह को करीने की तरह सजाया गया हैं दूर-दूर से आने वाले जायरीनों को मदार-ए-पाक का भली प्रकार दीदार हो सके, इसके लिए कमेटी ने विशेष इंतजाम किए हैं। मेला में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के मेला प्रशासक एसडीएम बिल्हौर से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को कहा है।
विज्ञापन

  मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी कानपुर संयुक्त रूप से दरगाह पर चादरपोशी कर मेले का शुभारंभ करेंगे। तहसीलदार अमित गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेले में सभी आलाधिकारियों का आमंत्रित किया गया है। रविवार की दोपहर बाद उद्घाटन के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


मकनपुर के मेला क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े झूले सज गए हैं। ग्राम प्रधान पति मजाहिर हुसैन जाफरी ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले व्यापारियों और दुकानदारों की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में व्यापक प्रबंध पूर्व वर्षों की भांति किए गए हैं। इसके अलावा मुसाफिर खाने की साफ-सफाई और वैकल्पिक शौचालयों का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईशन नदी में पानी नहीं, कैसे होगी रश्म अदायगी
 मेला मकनपुर के समीप से गुजरी धार्मिक नदी ईशन में पानी न होने से दूर-दूर से आने वाले जायरीनोंको रश्म अदायगी करने में परेशानी होगी।  बड़ी संख्या में आए पशु पालकों और दुकानदारों को भी दिक्कत होगी। मेला कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी से फौरन ईशन नदी में पानी छुड़वाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed