फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Liquor transported to Tehsil Day protest

तहसील दिवस में पहुंचा शराब ठेकों का विरोध

Thu, 07 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Liquor transported to Tehsil Day protest
तहसील दिवस में शिकायतें सुनते उपजिलाधिकारी। - फोटो : amarujala
कसबा स्थित ब्लाक मुख्यालय में उपजिलाधिकारी कमलेश बाजपेई की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें गर्मी का साफ असर दिखाई दिया। पेजयल संकट और सूखे तालाब भराने के मुद्दे मुख्य रहे। जबकि, कई गांवों में मंदिर, स्कूल और बस्ती के भीतर संचालित शराब ठेकों को बाहर हटवाए जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


गांववालों ने बताया कि तालाब और जलाशय सूखे पड़े होेने से जहां मवेशियों के पानी पिलाने की समस्या है। वहीं हैंडपंपों के जवाब दे जाने से पीने के पानी की किल्लत है। किसानों ने नहरों, राजकीय नलकूपों और संसाधनों से सूखे तालाबों में पानी भराए जाने और पेयजल संकट से ग्रस्त गांवों में टैंकरों के जरिये पेय जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की ओर से कोटरा, बावन, अज्योरी, बौहार, भीतरगांव, बदले-सिमनापुर, तिलसड़ा, नंदना, अज्योरी और कसबा घाटमपुर के मुख्य चौराहे के पास खुले शराब ठेकों को बस्ती से बाहर खुलवाए जाने की मांग संबंधी शिकायत दर्ज कराई। तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि कुल 77 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें छह का त्वरित निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed