{"_id":"5db0b3698ebc3e01557e86bf","slug":"kanpur-dehat-highway-jam-ghatampur-news-knp52166979","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-सागर मार्ग पर जाम से निजात को कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-सागर मार्ग पर जाम से निजात को कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए रोड निर्माण कंपनी पीएनसी ने कवायद शुरू की है। इसके तहत कानपुर-सागर राजमार्ग पर कंपनी के कर्मचारी दिन में गाड़ी लेकर घूमते हैं और फुटपाथी दुकानदारों को चेतावनी देते हैैं।
अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से कानपुर-सागर राजमार्ग पर मौरंग-गिट्टी ढोने वाले ट्रक और डंपरों की भीड़ फिर बढ़ने लगी है। इसके चलते मुख्य चौराहे पर दिन में कई बार जाम जैसी स्थिति बनती है जिसमें फंसे वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहते हैं। पैदल और दोपहिया वाहन सवारों को रोड पार करने में काफी परेशानी होती है। आएदिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। अमर उजाला ने 17 अक्तूबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको अधिकारियों ने संज्ञान में लेने के बाद रोड निर्माण कंपनी (पीएनसी) के अधिकारियों को जाम न लगने पाए इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
अधिकारियों के निर्देश पर और दीपावली के त्योहार के मौके पर रोड पर जाम न लगने पाए इसके लिए पीएनसी ने स्योंदी-ललईंपुर गांव के पास से लेकर वीरपुर गांव के पास तक मोबाइल गाड़ी लगाई है। जो दिनभर में कई चक्कर लगा रही है। उसपर तैनात कर्मचारी लाउडस्पीकर के जरिए रोड पर जाम लगाने वाले वाहन चालकों के साथ ही फुटपाथी दुकानदारों और ठेलिया वालों को चेतावनी देते गश्त करते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार की शाम कस्बे के मुख्य चौराहे के पास पीएनसी की वैन चेतावनी जारी करते घूमती दिखी।