फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

टोल कर्मियों और कार सवारों के बीच मारपीट

Sat, 25 Jan 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के कानपुर-सागर मार्ग पर स्थित अलियापुर टोल प्लाजा पर गुरुवार दोपहर कार सवारों और टोल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत पांच लोगों को चोटें आईं। थाने में कार सवारों की तहरीर पर टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैय्यद बाड़ा (हमीरपुर) निवासी तल्हा पुत्र वली उल्लाह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह अपनी बीमार मां कुलसुम वली को कार पर बैठाकर कानपुर दिखाने ले जा रहा था। साथ में चचेरा भाई दानिश अली, मो.शहजाद खान, पड़ोसी जमील अहमद की पत्नी नाजरीन हाशमी, यास्मीन पत्नी अनवर और उसका भाई जहरा थे।
विज्ञापन

बताया कि उन लोगों ने अलियापुर टोल प्लाजा पर टोल पर्ची कटाने के लिए पैसे देने के साथ वापसी पर्ची काटने को कहा। टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी ने मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि टोल के सहायक मैनेजर अवनीश राय के इशारे पर टोल कर्मियों ने कार को घेर लिया और कार सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें तल्हा, दानिश अली, मो.शहजाद और यास्मीन अनवर सहित पांच लोगों को चोटें आईं। झगड़े में घायल लोग सीएचसी घाटमपुर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शाम को तल्हा की तहरीर पर थाना सजेती में टोल के सहायक मैनेजर सहित 8-10 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट में यास्मीन की सोने की जंजीर, मोबाइल के अलावा जमील से 2300 रुपये छीने जाने का आरोप लगाया है। टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि रिटर्न पर्ची को लेकर टोल कर्मियों और कार सवारों के बीच मारपीट हुई है। बताया कि झगड़े में टोल के कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। बताया कि कार सवारों ने फोन करके हमीरपुर से कुछ अन्य लोगों को भी बुलवा लिया था। जिन्होंने टोल कर्मियों से मारपीट की। एसओ ने बताया कि कार सवारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed