फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

घाटमपुर में अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद

Wed, 23 Oct 2019 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
kanpur dehat crime - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के भेलसा (भीतरगांव) में छापा मार कर बड़ी मात्रा में आतिशबाजी और पटाखों का जखीरा बरामद किया। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के घर से 11 क्विंटल आतिशबाजी बरामद की गई है। कोतवाली में बरामद माल की गणना और उसकी लिखापढ़ी की जा रही है। देरशाम इंस्पेक्टर (क्राइम) नवाब अहमद ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को बिधनू थानाक्षेत्र में हादसे के बाद पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण पर नकेल कसनी शुरू की है। कोतवाली पुलिस को भेलसा गांव निवासी मनोज द्विवेदी पुत्र स्व.रामस्वरूप द्विेदी के घर पर अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने भेलसा गांव में छापा मारा। मनोज द्विवेदी के मकान के एक कमरे में रखे गए रेडीमेड पटाखों और अन्य आतिशबाजी को बरामद किया। बरामद माल को पुलिस दो लोडरों में भरवाकर घाटमपुर लाई और आरोपी को हिरासत में लेने के साथ खिलाफ लिखापढ़ी शुरू की। मनोज द्विवेदी के पकड़े जाने और उसके घर से आतिशबाजी और पटाखों का जखीरा मिलने कीसूचना के बाद उसके पैरोकारों ने पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी के खिलाफ आतिशबाजी बेंचने का लाइसेंस बना है। जांच में पाया गया कि कुछ सालों से उसके नाम सिर्फ दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी बेंचने का अस्थाई लाइलेंस बना था। लेकिन, इस वर्ष अभी उसका नवीनीकरण तक नहीं कराया गया है। भीतरगांव चौकी इंचार्ज बृजेश करवरिया ने बताया कि मनोज के नाम पिछले वर्ष सिर्फ दो दिनों के लिए आतिशबाजी बेंचने का लाइसेंस बना था। जबकि, त्योहार से पूर्व वह चोरी-छिपे आतिशबाजी का स्टाक करने के बाद छोटे-छोटे दुकानदारों को बेच रहा था इसकी जांच की जा रही है। बताया कि बरामद आतिशबाजी और पटाखे रेडीमेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed