फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat accident

ट्रक की टक्कर से वैन सवार दो की मौत

Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
घाटमपुर/सजेती (कानपुर)। घने कोहरे के कारण बुधवार की सुबह कानपुर-सागर राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना करके भाग रहे ट्रक को चालक समेत कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

कस्बा राजनगर, छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी सरदार अली (45) किराये पर सवारी गाड़ियां चलवाता था। बुधवार को वह मिस्त्री बृजमोहन पटेल (58) निवासी ग्राम मनिया थाना राजनगर, छतरपुर (मध्य प्रदेश) और सहायक गनेशी (35) निवासी लालपुरा, राजनगर छतरपुर (मध्य प्रदेश) के साथ वैन से गाड़ियों का सामान लेने कानपुर जा रहा था। सुबह 5 बजे के आसपास अलियापुर (सजेती) का टोल पार करने के बाद जैसे ही आगे बढ़ा तभी, सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में वैन के परखच्चे उड़ गए। जबकि, उसपर सवार लोग अंदर फंस गए। वैन पर आगे बैठे सरदार अली और बृजमोहन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गनेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर टोल प्लाजा के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। वैन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला। गंभीर घायल गनेशी को एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। पुलिस को हादसे का शिकार लोगों की तलाशी में तीन मोबाइल और 40 हजार 500 रुपये नगद मिले। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के सुपुर्द किया गया। वहीं, मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर दोपहर में मृतकों के परिजन घाटमपुर आए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि, बरामद रकम और मोबाइल भी उनके सुपुर्द किए गए।

पुलिस ने हादसा करके भाग रहे ट्रक को चालक समेत टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। सजेती थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed