{"_id":"5850598e4f1c1bc37b649a6c","slug":"kanpur-defeat-akbarpur-in-volleyball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल प्रतियोगिता में कानपुर ने अकबरपुर को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल प्रतियोगिता में कानपुर ने अकबरपुर को दी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Wed, 14 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मैच खेलती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरला द्विवेदी महाविद्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कानपुर की टीम ने देहात को हराकर प्रतियोगिता जीती। इसके बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता में पीपीएन कालेज कानपुर, सरला द्विवेदी महाविद्यालय अकबरपुर, डीजी कालेज कानपुर, अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर व बीएनएसडी कालेज कानपुर की टीम ने हिस्सा लिया। ट्रायल में चार टीमें रहीं।
प्रतियोगिता में डीजी कालेज कानपुर को सरला द्विवेदी महाविद्यालय की टीम को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच का पुरस्कार डीजी कालेज की शिखा शुक्ला को मिला। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डा. सुरेंद्र सिंह, एसपी सचान व अजीत सिंह रहे। इस मौके पर संरक्षक डा. नरेंद्र द्विवेदी, प्रबंधक अनिल शुक्ला, कमल किशोर पाठक, आरसी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।