फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Jinjk shatabdi stood two hours, the passenger upset

झींझक में दो घंटे खड़ी रही शताब्दी, यात्री परेशान

Sun, 01 Jan 2017 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jinjk shatabdi stood two hours, the passenger upset
रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
रूरा स्टेशन पर कासन लेने के कारण शनिवार को झींझक स्टेशन पर दो घंटे तक शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन



बता दें कि उक्त ट्रेन रोजाना झींझक स्टेशन से 10:30 बजे निकलती है। शनिवार को शताब्दी समय से करीब 4 घंटे देरी से चल रही थी। रूरा में मरम्मत कार्य के चलते कासन लिया गया। दो घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रहने के कारण यात्री आक्रोशित होकर स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचे।

यात्री हंगामा करने की कोशिश करते, तभी सुरक्षा कर्मियों ने कासन होने की बात कहकर शांत करा दिया। ट्रेन में बैठे यात्री भूख से बिलखते रहे। कई यात्रियों ने ट्रेन से उतर कर कैंटीन सहित अन्य दुकानों का सहारा लिया।
विज्ञापन


उधर स्टेशन मास्टर रविकांत ने कंट्रोल को शताब्दी के बारे में सूचना दी। इसके बाद उसे करीब 4 बजे आगे बढ़ाया जा सका। इसके अलावा स्टेशन मास्टर की माने तो सुबह से ही संपर्कक्रांति, मगध सहित कई ट्रेनें झींझक स्टेशन पर खड़ी रही। सिग्नल मिलने के बाद उन्हें आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed