{"_id":"8818f116d6f12aadd2d6a6354c8af639","slug":"inlegal-mining-in-billhore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" खनन माफियाओं ने प्राचीन टीले को रातोंरात खोद डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफियाओं ने प्राचीन टीले को रातोंरात खोद डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर क्षेत्र के मदाराराय गुमान गांव में अवैध खनन माफियों ने रातोंरात एक प्राचीन मुक्ता देवी टीले को जेसीबी और डंपर लगाकर खोद डाला।
गुरुवार की सुबह टीले से मिट्टी निकालने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि गांव की शिकायत मिली है।
पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही मिट्टी खोदने वाले मौके से भाग निकले। कहा कि जांच करवा कर कार्रवाई की जा रही है।
बिल्हौर क्षेत्र के गांव मदाराराय गुमान स्थित एक प्राचीन टीले की खुदाई कर खनन कारोबारियों ने दर्जनभर डंपर मिट्टी पार कर दी। ग्रामीणों की माने तो काफी पुराने टीले पर लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं।
ग्रामीण रामसरन, राजू कटियार, कल्लू और धर्मसिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे कई डंपर और चार जेसीबी गांव में आईं।
छह-सात घंटों में ही पुराने टीले का काफी बड़ा हिस्सा खोद डाला। ग्रामीणों ने अवैध खनन की लिखित शिकायत एसडीएम से की। बिल्हौर उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जांच कराकर जानकारी करवाई जा रही है। जिले में बिना अनुमति के मिट्टी खोदने पर पूरी तरह पाबंदी है।