फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   In Akbarpur JCB occupied demolition

अकबरपुर में जेसीबी ने ढहाए कब्जे

Fri, 29 Jun 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jun 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
 In Akbarpur JCB occupied demolition
अकबरपुर में अतिक्रमण ढहाती जेसीबी।
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के मुख्य चौराहों, बाजारों में कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर नगर पंचायत ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को नगर पंचायत, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में कई स्थानों पर कब्जे ढहाये। साथ ही कुछ अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला और भविष्य में अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


कस्बा अकबरपुर के माती रोड, हाईवे पुल, औरैया रोड, कानपुर रोड सहित प्रमुख बाजारों में काफी समय से दुकानदार, ठेली वाले अपना कब्जा जमाए हुए थे। जिससे अक्सर ही जाम की स्थित रहती थी। वहीं कई बार दुघर्टनाएं भी हो चुकी हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत, राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही तहसीलदार राजीव उपाध्याय, देवहूति पांडेय, कानून गो व लेखपाल व पुलिस टीम ने फुटपाथ पर कब्जा जमाए लोगों को सामान समेटने की चेतावनी देते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण ढहाना शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। दुकानदार अपना सामान दुकान के अंदर समेटने लगे, जबकि ठिलिया वाले मौका देखकर खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर भवन निर्माण की सामग्री डालने वाले लोगों पर टीम ने कड़ा रुख अपनाया और सड़क पर कब्जा जमाए 13 लोगों से 33300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में कब्जा न करने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी कोई सड़क व फुटपाथ पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed