{"_id":"570c04374f1c1bae4a4a6cbc","slug":"in-34-villages-110-hand-pumps-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़पट्टी के 34 गांवों में 110 हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़पट्टी के 34 गांवों में 110 हैंडपंप खराब
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना की बीहड़पट्टी में जलस्तर गिरने से पेयजल संकट गहराया है। 34 गांवों में 110 हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। ज्यादातर तालाबों से धूल उड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि महादेवा गांव में दो, पिटाकपुर में तहन, जमुहां में दो, महेशपुर में तीन, जमालपुर में पांच, रसधान में तीन, हहिरपुर में चार, गोपालपुर में दो, मुबारकपुर में पांच, मानपुर में तीन, मदनपुर में चार, भाल में चार, दमनपुर में पांच समेत बीहड़ पट्टी के 34 गांवों में 110 हैंडपंप रीबोर होने हैं।
बाकी हैंडपंपों में भी लगभग 50 फीसदी से गंदा पानी निकलने लगा है। वहीं तालाबों में पानी न होने से मवेशियों को दूर यमुना नदी पर पानी पिलने के लिए ले जाना पड़ता है। पिटाकपुर के रामआसरे, गुवार के सरमन, जमालपुर के होरीलाल, भाल के राजाबाबू ने बताया कि खंड विकास अधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लगातार फरियाद के बाद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस बाबत एडीओ-पंचायत रामप्रकाश ने बताया कि रीबोर के काबिल हैंडपंपों की सूची जल निगम को भेजी गई है। वहीं मामूली खराबी वाले हैंडपंप ठीक कराने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।