फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   illegal mining in ghatampur

नहीं रुक रहा बालू और मिट्टी का अवैध खनन

Sat, 23 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
illegal mining in ghatampur
घाटमपुर तहसील क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन बदस्तूर चल रहा है। जबकि, पुलिस खनन होने से इंकार कर रही है। शुक्रवार की भोर कसबे के मुगल रोड पर बिना रायल्टी के बालू ढो रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर कोतवाली के बाहर खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन



मालूम हो कि क्षेत्र के भीतरगांव, पतारा और सजेती इलाकों में मिट्टी और बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। जिला प्रशासन के सख्ती बरतने पर दो-चार दिन के लिए कुछ लगाम लगती है। इसके बाद फिर शुरू हो जाती है। इस खेल में खनन माफियाओं से स्थानीय पुलिस की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अवैध मिट्टी और बालू का खनन शाम होते ही शुरू हो जाता है। जेसीबी से खोदाई करने के बाद मिट्टी-बालू को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर-भरकर प्लाटों की पुराई करने और भट्ठों में ईंटों की पथाई करने के लिए ले जाया जाता है। एवज में खनन माफिया लाखों के वारे-न्यारे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन के धंधे में स्थानीय पुलिस का हिस्सा बंधा रहता है। रिंद, पांडु और दक्षिणी नोन नदियों के अलावा यमुना पट्टी के कई गांवों में अवैध खनन का काम जारी है। गत दिनों अमर उजाला ने इस आशय की खबरें भी प्रकाशित की थीं, जिनको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस को अवैध खनन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।


शुक्रवार की भोर कसबे के मुगल रोड पर पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ा जिनमें बालू लदी हुई थी। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों के पास बालू ढोने का परमीशन और रायल्टी रसीद (एमएम-11) भी नहीं पाई गई। बताया कि पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों को सीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed