फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Health patients living in the camps drew a crowd of

आरोग्य जीवन शिविरों में उमड़ी मरीजों की भीड़

Fri, 13 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 13 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Health patients living in the camps drew a crowd of
बच्ची को खीर खिलाकर शिविर का उद्घाटन करते सीएचसी के अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के रहंटी खालसा, रामसारी और रातेपुर गांवों में गुरुवार को आरोग्य जीवन शिविर लगाए गए। रहंटी खालसा गांव के शिविर का उद्घाटन बेनीसिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.सुरेंद्र सिंह सेंगर ने किया।

विज्ञापन


चीफ फार्मेसिस्ट जेपी सचान ने बताया कि कुल 487 लोगों का पंजीकरण किया गया।156 बच्चों का वजन किया गया। 20 मरीजों का रक्तचाप, 15 के खून की जांच, 42 गर्भवती (धात्री) महिलाओं की जांच और 165 को पोषाहार पैकेट वितरित किए गए।
विज्ञापन


डा. वीके जैन, डीसी शुक्ला, अवनीश द्विवेदी, ओपी सिंह, ममता गुप्ता और डा. सुमन राजपूत के अलावा एलटी अरविंद तिवारी और लखपत राम ने मरीजों की जांच की। भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार, रातेपुर गांव के परिषदीय विद्यालय में लगे शिविर में 1023 लोगों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कुलदीप यादव ने शिविर का उद्घाटन किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.संजय गुप्ता ने बताया कि उनके काउंटर में 326 मरीज देखे गए इनमें 39 को मोतियाबिंद की शिकायत और 62 को दृष्टि कमजोर होना पाया गया।

आरोग्य शिविर में एसीएमओ डा.आरके यादव और डा.अरविंद यादव भी बारी-बारी से पहुंचे। डा. सारिका,  डा. फारुखी, डा. तेजनरायण गंगवार, डा.रामशंकर, फार्मेसिस्ट राघवेंद्र, बाल विकास परियोजनाधिकारी छाया वर्मा, एडीओ (पंचायत) मंगला प्रसाद शुक्ला, सत्यम मिश्रा, विनीत निगम, रामू यादव और सुनील यादव भी  मौजूद रहे।


पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार रामसारी गांव के परिषदीय विद्यालय में शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।  सीएचसी के अधीक्षक डा.जयप्रकाश और सीडीपीओ नीलम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed