फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Gokashi case: Jail, three absconding

गोकशी मामले में महिला को जेल, तीन फरार

Wed, 29 Mar 2017 01:37 AM IST
kanpur dehat
kanpur dehat Updated Wed, 29 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gokashi case: Jail, three absconding
अराोपी - फोटो : अमर उजाला
डेरापुर में सोमवार की देर शाम को पुलिस ने मुंगीसापुर के एक मकान में छापा मारकर मांस और काटने के औजार बरामद किए थे। उक्त मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे गोवध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया। जबकि, उसके तीन साथी फ रार हो गए।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम डेरापुर इंचार्ज थानाध्यक्ष सुशील पाराशर ने मुंगीसापुर गांव निवासी नसीम उर्फ बसीम के मकान पर गोकशी किए जाने पर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने मकान में मवेशी के कटेे अंश 80 किलो मांस, काटने के औजार बरामद किए। पुलिस ने कुछ ही समय में मकान मालिक की पत्नी अफसाना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पति नसीम उर्फ  बसीम पुत्र नूरा निवासी डूडीबरी हाल मुकाम मुंगीसापुर, असजम निवासी अमरौधा और शहजादे निवासी बरवा ने मिलकर गोकशी की थी। वे पुलिस के आने की सूचना पर भाग निकले।
विज्ञापन


इंचार्ज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महिला को गोवध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।


गोवध अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपी महिला अफ साना पत्नी नसीम उर्फ  बसीम का रो रो कर बुरा हाल है। वह अपने को निर्दोष बता रही थी। उसका आरोप है कि उसने पति को ऐसा करने से मना किया था पर वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed