{"_id":"58e0130f4f1c1b1b4063ead4","slug":"get-education-from-children-by-education-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेंड टीचरों से ही दिलवाएं बच्चों को शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेंड टीचरों से ही दिलवाएं बच्चों को शिक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के परिहारनपुरवा गांव में शिक्षा उन्नयन के लिए नवीन सत्र के प्रथम दिन पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित की अगुवाई में परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।
रैली निकालने का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जोड़ना तथा उनमें शिक्षा के प्रति रुचि लेने के लिए प्रेरित करना था। रैली गांव में पहुंचते गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। गोष्ठी में शिक्षकों ने लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा के लिये विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों को बताया कि वह अपने बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षकों से ही पढ़वाएं।
स्वच्छ भारत मिशन के मास्टर ट्रेनर व पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने खुले में शौच करने के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए शौचालय बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वहीं, बचा भोजन व जल पक्षियों के लिए छत पर रखने की अपील की गई। इस मौके शिक्षक विनय कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।