{"_id":"57fbf25f4f1c1b695228f246","slug":"five-lakh-to-the-next-of-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को दिए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को दिए पांच लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
सहायता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित लखनऊ रैली में शामिल होने गईं लालचंद्रपुर गांव निवासी सतरूपा (50) की मौत के बाद बसपा राज्य सभ्ाा सांसद अशोक सिद्धार्थ, जोनल कोआर्डीनेटर तिलकचंद्र अहिरवार, अकबरपुर विधानसभा प्रभारी सतीश शुक्ला, सिकंदरा प्रभारी महेंद्र कटियार ने मृतका के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। आर्यनगर कानपुर के बसपा नेता अब्दुल हमीद ने अलग से 50 हजार रुपये की सहायता दी।
जिलाध्यक्ष रामबाबू गौतम, धर्मपाल भदौरिया, निर्मल तिवारी, मुकेश कठेरिया, जगराम संखवार, अशोक पाल, जिला महासचिव स्वतंत्र पासी, सुभाष संखवार सहित बड़ी संख्या में बसपाई मौजूद रहे। वहीं सोमवार को परिजनों ने सतरूपा का गांव में ही अंतिम संस्कार कराया। बताते चलें कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में शामिल होने गई सतरूपा सरोजनी नगर में सड़क पार करते समय प्राईवेट बस ने टक्कर मार दी थी। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।