फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fire erupted from the gas cylinder

गैस सिलेंडर से भड़की आग, महिला झुलसी

Sat, 25 Feb 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sat, 25 Feb 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fire erupted from the gas cylinder
आग से झुलसा रजनी का हाथ।
 बेटी की ससुराल से विदाई के लिए घर में पकवान बन रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी, तभी लीकेज गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। इससे घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सिलेंडर को कुएं में फेंकने से आग बुझ सकी। इसमें एक महिला मामूली रूप से झुलस गई। गैस से लगी आग के बाद परिजनों एवं रिश्तेदारों में डर है।
विज्ञापन


कोतवाली शिवली के जुगराजपुर बिठूर गांव में महेंद्र मिश्र की बेटी की चौथी चलनी है। इसके लिए शुक्रवार शाम पत्नी रजनी गांव की महिलाओं के साथ पकवान बना रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग बढ़ने पर महिलाएं चिल्लाते हुए भागी। गांव वालों ने इस बीच घर में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


साथ ही जल रहे सिलेंडर को पास के कुएं मेें फेंक दिया। आग से गृहस्वामी रजनी मामूली रूप से झुलस गई। आग से घरेलू सामान जल गया। हादसे के बाद घर में हड़कंप मच गया। लोग घरों से निकल कर सड़कों की ओर भाग निकले। हालांकि पुलिस को इस बात की जानकारी परिजनों ने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed