{"_id":"581a4d564f1c1bac314377b1","slug":"farmers-are-crossing-the-road-trodden-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे किसान को ट्रक ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे किसान को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाते डीएम-एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सजेती के अनूपुर मोड़ पर सड़क पार कर रहे एक किसान को ट्रक ने रौंद दिया। ग्रामीण घायल किसान को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बेकाबू ट्रक एक दुकान के पास जा घुसा। चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
उधर, परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। उधर, तहसील दिवस में मौजूद डीएम और एसएसपी सीएचसी पहुंचे, उन्होंने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना सजेती के रडौली गांव निवासी इंद्रकुमार तिवारी (45) किसान था। वह शादी-ब्याह में हलवाई का काम करता था। बुधवार दोपहर वह साथी छोटे दुबे के साथ काम की तलाश में बांध गांव जा रहा था। अनूपुर मोड़ पर छोटे ने अपनी बाइक खड़ी कर दी, इसी बीच इंद्रकुमार गुटखा लेने को सड़क पार करने लगा। तभी, हमीरपुर की तरफ जा रही एसडीएम मौदहा की जीप आ गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक ने जैसे ही गाड़ी स्टार्ट कर जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी एसडीएम मौदहा (हमीरपुर) की जीप से टक्कर लग गई। जीप में एसडीएम के साथ सशस्त्र गार्डों को देखकर चालक स्टार्ट ट्रक से नीचे कूदकर भाग गया। सड़क पार कर रहा इंद्रकुमार ट्रक की चपेट में आ गया।
वहां मौजूद लोगों ने एसडीएम की कार से हादसा होने और हमीरपुर की ओर भागने की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने घायल पड़े इंद्रकुमार को उठाकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की सूचना पर सीएचसी में लगी भीड़- घाटमपुर। हादसे में इंद्रकुमार की मौत होने की सूचना पर उसके परिजन और गांव के लोग घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। सजेती एसओ एपी वर्मा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे, तभी कुछ लोग मुआवजे की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया।
तहसील दिवस में मौजूद डीएम कौशलराज और एसएसपी आकाश कुलहरी सीएचसी पहुंचे वहां उन्होंने मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। अधिकारियों ने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में तीस हजार रुपये दिलाने का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसएसपी आकाश कुलहरी ने सजेती थानाध्यक्ष को हादसे की तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि मृतक के भाई प्रेम कुमार तिवारी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
हाल ही में हुई इंद्रकुमार की मां की मौत- घाटमपुर। सीएचसी में पहुंचे गांववालों और परिजनों ने बताया कि पंद्रह दिन पहले इंद्रकुमार की वृद्ध मां की मौत हुई थी। बीते मंगलवार को तेरहवीं थी। एक पखवारे में परिवार के दो सदस्यों की मौत से लोग गमगीन दिखे।