{"_id":"5910cf8b4f1c1baa7c851a3d","slug":"farmer-murder-in-rura","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूरा में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूरा में किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
हत्यया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा थाना क्षेत्र के भंवरपुर गांव में रविवार रात खेतों से भूसा लेने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह शव खेत में पड़ा पाया गया। सूचना पहुुंचे एसपी ने जांच पड़ताल किया। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन विवाद पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किसान के परिजनों ने अभी तक थाने में किसी भी आरोपी के खिलाफ तहरीर तक नहीं दी है। जिससे वारदात पर शक गहराता जा रहा है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रूरा क्षेत्र के कारी प्रेमाधाम गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसके पिता राजाराम पाल (60) पुत्र जोधा पाल मूलरूप से रमपुरा थाना अकबरपुर के निवासी हैं। 10 वर्ष पूर्व उन्होंने भंवरपुर गांव निवासी लाखन कुशवाहा की विधवा पत्नी से नौ बीघे जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर गांव का ही लाखन का भाई रूप सिंह कब्जा किए था। कई वर्षों से कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।
बताया कि पिता गत रविवार की रात भूसा लेने के लिए 10 बजे घर से निकले थे। सुबह तक न आने पर उनकी तलाश की गई तो उनका शव भंवरपुर गांव के बाहर खेतों के पास पड़ा हुआ मिला। उनके सीने में दाई ओर गोली लगी थी। सूचना पर पहुंचे सीओ आलोक जायसवाल ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि किसान के सीने में तमंचा सटाकर गोली मारी गई है। मृतक की तलाशी में उसके पास से सात जिंदा 12 बोर के कारतूस बरामद किए गए हैं। दोपहर को एसपी राकेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना कर जल्द खुलासे का निर्देश दिए।