फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   "Faith in mind, we will be successful one day '

‘मन में है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन’

Mon, 27 Feb 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
"Faith in mind, we will be successful one day '
आर्थिक, सामाजिक सर्वे करते एनएसएस विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
आरएसजीयू पीजी कॉलेज एनएसएस शिविर में रविवार को टोलियां बनाकर सर्वे कराया। स्वयंसेवकों ने आर्थिक एवं सामाजिक सर्वे किया।
विज्ञापन

‘मन है विश्वास, हम होंगे कामयाब’ गीत से दिनचर्या का शुभारंभ किया। परिसर और सघन क्षेत्र में श्रमदान करने के बाद 10-10 स्वयंसेवकों की टोलियां बनाईं। टोली का दिशा और निर्देश देने के लिए एक स्वयंसेवक को मॉनीटर का दायित्व सौंपा।


स्वयंसेवकों ने घर के मुखिया का नाम, स्त्री व पुरुषों की संख्या, जाति, आयु वार गणना, साक्षर-निरक्षर का विवरण, शैक्षिक योग्यता, रोजगार स्थित, वृद्ध, विकलांग, विधवा, असहाय, बीमारियों से संबंधित प्रपत्र में सर्वे किया। लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन



नगर की प्रमुख बस्तियों में सर्वे करने के बाद शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि सर्वे करने से स्वयंसेवकों को सामाजिक और आर्थिक स्थिति का ज्ञान हो जाता है। भविष्य में स्वयंसेवक आसानी से सर्वे भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर रितिका, श्रद्धा, आरती, रिहाना, हुमा, क्षमा, अंजली शर्मा, काजल, मीना, शशि, ज्योति,  अरुण, कुलदीप, राजेश, यश, वरुण, फैजान, नगमा, आफरीन, आतिया, वंदना, सोनम, गोल्डी, छाया, शिवानी, मानसी,  रजी हैदर आदि स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर सर्वे किया। सुनील कुमार प्रजापति और रवि कुमार ने टोलियां की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed