फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   every person teach from neta ji

नेता सुभाष चंद्र बोस सभी के प्रेरणास्रोत

Sun, 24 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
every person teach from neta ji
सांखाहारी गांव स्थित श्री शक्ति डिग्री कालेज में शनिवार को नेताजी सुभाष की 119वीं जयंती का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर विद्या मंदिर की प्राचार्या डॉ.आशारानी राय ने कहा कि नेताजी ने देश के उत्थान के लिए आईसीएस जैसी सर्विस को छोड़कर आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पीपीएन के पूर्व प्रचार्य डॉ.एसडी पांडेय ने कहा कि हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करने चाहिए। कालेज के प्रबंधक विनय त्रिवेदी ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस अपने देश में ही नहीं बल्कि, विदेशों तक में लोकप्रिय थे। इस अवसर पर वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन


संचालन विवेक त्रिवेदी और धन्यवाद प्राचार्य डॉ.नरेंद्र मोहन ने किया।  उधर, हरदौली गांव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ।  इस मैराथन में आसपास के गांवों से आए युवक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दौड़ में प्रथम विजेता को 1500, द्वितीय को 1000 और तृतीय स्थान पाने वाले को 500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।  इस मौके पर राजनरायण यादव, पुरुषोत्तम यादव, नरेंद्र कुमार और दिनेश सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed