{"_id":"588e484f4f1c1b844fe807fa","slug":"etawah-largest-railway-bypass-will-be-between-bindki","type":"story","status":"publish","title_hn":" इटावा-बिंदकी के बीच बनेगा रेलवे का बड़ा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा-बिंदकी के बीच बनेगा रेलवे का बड़ा बाईपास
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां स्टेशन प्रस्तावित किया गया है जंक्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी बजट में धनराशि आवंटित हुई तो इटावा टू बिंदकी तक दिल्ली हावड़ा रूट का बड़ा बाईपास तैयार हो जाएगा। संबंधित कंपनी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। आगामी बजट में धनराशि आवंटित होने का इंतजार है। इस रेलवे लाइन के बनने से कानपुर देहात समेत कई जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
मालूम हो कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर इटावा से फतेेहपुर के बीच ट्रेनों का लोड अधिक होने पर कानपुर से पहले ट्रेनें घंटों फंसी रहती हैं। ऐसे में रेलवे ने इटावा-बिंदकी के बीच नया बाईपास बनाए जाने का प्रस्ताव 25 फरवरी 2014 को स्वीकृत किया था।
वर्तमान में कंपनी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अब लोगों की नजरें आगामी रेल बजट पर है। रेलवे विभाग की माने तो बाईपास रेलवे लाइन बनने से ट्रेनों की गति बढ़ सकती है। बता दें कि हादसों व अन्य कारणों का सीधा असर दिल्ली-हावड़ा रूट के ट्रेन संचालन पर पड़ता है। नया ट्रैक बन गया तो ट्रेनों को डायवर्ट करके निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
इटावा टर्मिनल की तरह विकसित किया जाएगा। यहां से औरेया-सिकंदरा-राजपुर-सट्टी-पुखरायां स्टेशन-मूसानगर से घाटमपुर-जहानाबाद-बिंदकी तक 210 किमी लंबा रेल ट्रैक तैयार किए जाने का प्रस्ताव है। फतेहपुर जिले में बिंदकी स्टेशन दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन का स्टेशन है। यहां पर लाइन को जोड़ दिया जाएगा। पुखरायां और घाटमपुर स्टेशन को जंक्शन बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है।
इटावा-बिंदकी के बीच प्रस्तावित नए रेल बाईपास से सैकड़ों गांव सीधे रेल नेटवर्क में आ जाएंगे। जिले में अभी भोगनीपुर, सिकंदरा और डेरापुर तहसीलें विकास से अछूती हैं। अधिकतर हिस्सा बीहड़ से जूझ रहा है। उम्मीद है कि इस नई रेल लाइन से इलाके का पिछड़ापन दूर होगा।