फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Employment will be provided through skill development mission

कौशल विकास मिशन के जरिये मिलेगा रोजगार

Wed, 17 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Employment will be provided through skill development mission
पुरस्‍कार - फोटो : अमर उजाला
पुखरायां प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नौकरी पाने में आसानी होगी। वे अपना रोजगार स्वयं कर सकेंगे। प्रशिक्षण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है। हर युवा हाथों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। यह जानकारी आयोजित गोष्ठी में सांसद भानू प्रताप सिंह ने दी। वहीं अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कौशल मेला का आयोजन किया गया। इसमें सांसद भानू प्रताप सिंह ने भारत सरकार तीन वर्ष होने और युवाओं के लिए संचालित की गई योजनाओं की जानकारी दी। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने बताया कि इस केंद्र पर डाटा इंट्री, आपरेटर, सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसौदिया और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य योगेंद्र द्विवेदी, राघव अग्निहोत्री ने भी संबोधित कर प्रशिक्षार्थियों को जानकारी दी। कुछ प्रशिक्षार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कौशल मेला के आयोजक बृजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि आपरेटर का कोर्स चार माह का और सिलाई-कढ़ाई का कोर्स तीन माह का है। प्रशिक्षार्थियों को सामग्री की किट और प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मोहित श्रीवास्तव, अनुप्रताप सिंह, राहुल सिंह चौहान, अनिल कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed