{"_id":"58b096c64f1c1b701cb25519","slug":"eight-hand-pumps-damage-in-the-kandhi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधी गांव में खराब हैं आठ हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधी गांव में खराब हैं आठ हैंडपंप
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
ब्रम्हनगर में हैंडपंप की मरम्मत करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने अभी दस्तक नहीं दी है, लेकिन पेयजल का संकट गहराने लगा है। इंडिया मार्का-2 हैंडपंप रिबोरिंग के लायक हो गए हैं। राजपुर क्षेत्र के कांधी गांव में आठ हैंडपंप खराब पडे़ हैं।
पांच माह पूर्व गांव का निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी को कांधी ग्राम प्रधान संतोष कटियार ने लिखित शिकायत दी थी।
जिलाधिकारी ने जलनिगम जेई को तत्काल हैंडपंप रिबोर कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन समस्या का निस्तारण न होने से लोगों में आक्रोश है।
प्रधान संतोष ने बताया कि श्रीराम के दरवाजे, राजकुमार व मिलन केंद्र सहित आठ हैंडपंप रिबोर के लिए पड़े हैं। वहीं कस्बा के ब्रम्हनगर में वाटर लेबल गिरने से तीन हैंडपंप दगा दे गए। इससे समस्या और विकराल हो गई है। ग्राम प्रधान मीनू सिंह को जानकारी मिलते ही हाइवे के सर्विस लेन किनारे हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई गई।