{"_id":"f00c5a153ffed3898e0b72128ac05cc4","slug":"dm-seen-layout-plane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम ने तहसील भवन के लेआउट प्लान को देखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तहसील भवन के लेआउट प्लान को देखा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने तहसील भवन का निरीक्षण करने के साथ नए भवन के लेआउट प्लान को देखा और निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
शाम को तहसील भवन पहुंचे जिलाधिकारी को थाना पुलिस के जवानों की ओर से सलामी गारद का आयोजन किया।
इसके बाद उन्होंने तहसील भवन का निरीक्षण किया और प्रस्तावित नए भवन के नक्शे में प्रस्तावित लेआउट प्लान को देखने के साथ कुछ जगहों पर संशोधन किए जाने के दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, स्वान कक्ष, मीटिंग हाल, नजारत, राजस्व संग्रह भवन, लेखपाल कक्ष, नायब तहसीलदारों के न्यायालय कक्ष, आरके आफिस और जनरेटर कक्ष के प्रस्तावित प्लान को देखा।
तहसील परिसर में अधिकारी और कर्मचारी आवास, वाहन गैराज, स्टोर रूम के साथ ही शौचालय और अन्य सुविधाओं के बारे में भी निर्माण खंड के अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शत्रुघ्न सिंह, एसडीएम कमलेशचंद्र बाजपेई, तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य और नायब तहसीलदार शशिकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।