{"_id":"582f6af54f1c1b5536901a1b","slug":"disruption-of-water-supply-pipeline-exploded-two-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाइप लाइन फटने से दो गांवों की जलापूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन फटने से दो गांवों की जलापूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन, रोड पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड परिसर के पास मेन रोड किनारे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से दो गांवों की जलापूर्ति ठप है। वहीं रोड पर पानी भरने से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है।
मालूम रहे कि संदलपुर कसबे में ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी बनी है। इससे पाइप लाइन के जरिए बिछियापुर और मनकापुर गांवों को जोड़ा गया है।
कस्बे के अनवार खां, बृजेश पाल, तनवीर खां ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से दोनों गांवों की जलापूर्ति ठप है। इस बाबत जलनिगम के अवर अभियंता एसके सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति मिलने पर सड़क खुदवाकर पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।