{"_id":"586eab5f4f1c1ba37815b32c","slug":"devotional-songs-emerged-with-grand-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल हुई महिलाएं व बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा थाना क्षेत्र के तिंगाई ग्राम में गुरुवार से श्रीविष्णु महायज्ञ एवं रासलीला का आयोजन शुरू हो गया। पहले दिन भगवान की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कलश सिर रखकर महिलाओं ने पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते गाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार की झांकी, कैलाश पर्वत पर भगवान भोलेनाथ सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी का नजारा दिखाई दिया। जय ब्रम्हदेव बाबा बाबा यज्ञ समिति के अध्यक्ष अन्नू शुक्ला ने बताया कि 58वें वार्षिकोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। आज अगिभनमंथन का कार्यक्रम दोपहर में शुरू किया जाएगा।
इसमें यज्ञाचार्य पं. राधामोहन शुक्ला, भागवतकथा व्यास कन्नौज से श्री कौशल जी, श्रीराम कथा के विद्वान इटावा से राघवकिशोर जी, विदुषी राजेश्वरी देवी आदि विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। 13 जनवरी को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मकर संक्राति को मेला व धनुषभंग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।