फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Devi temple drew a crowd of Kthri Katyayani

कथरी के कात्यायनी देवी मंदिर में उमड़ी भीड़

Sat, 08 Oct 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devi temple drew a crowd of Kthri Katyayani
कथरी गांव में स्थापित कात्यायनी देवी की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में षष्ठी पर शुक्रवार को मौहर देवी मंदिर में आकर्षक झांकी सजायी गई। इस मौके पर आचार्य श्याम बिहारी द्विवेदी ने प्रवचन में मां कात्यायिनी का वृतांत सुनाया। वहीं कथरी के कात्यायनी देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए।  
विज्ञापन



पुखरायां के मौहर देवी मंदिर पर शारदीय दुर्गा पूजा एवं नवरात्र मेला का आयोजन किया गया है। आचार्य ने कात्यायिनी देवी का वृतांत सुनाते हुए बताया कि कात्यायन ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर वरदान मांगने पर मां दुर्गा ने उनके कुल में जन्म लिया था। इससे उनको कात्यायिनी नाम से जाना गया। नवरात्र में षष्ठी के दिन उनके इस रूप का पूजन किया जाता है।  
विज्ञापन



अमरौधा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक अमरौधा के कथरी गांव में कात्यायनी देवी मंदिर पर हजारों भक्तों ने लाइन में लगकर दर्शन किए। महंत श्रीबाबू भट्ट ने बताया कि गांव के राजाराम यादव ने सुनाव नाले से देवी मूर्ति लाकर ऊंचे टीले पर स्थापित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालांतर में शाहजहांपुर के तत्कालीन राजा गजाधर दुबे ने पुत्र-प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया, यहां दस्यु सरगना भी घंटे व पताकाएं चढ़ाने आते रहे हैं। फूलन देवी सांसद बनने के बाद यहां हवन-पूजन करने आई थीं।




भोगनीपुर से इटावा रोड पर शाहजहांपुर गांव से छह किलोमीटर दक्षिण की ओर कथरी गांव के टीले पर मंदिर बना है। मां दुर्गा का षष्ठम स्वरूप (विद्युत ऊर्जा) मानकर कात्यायनी देवी का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed