फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   deejeepee kaaryaalay ke sipaahee ko loota The soldiers looted the DGP office

डीजीपी कार्यालय के सिपाही को लूटा

Sun, 06 Nov 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 deejeepee kaaryaalay ke sipaahee ko loota The soldiers looted the DGP office
मौके पर पीड़ित सिपाही से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के मकनपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने डीजीपी कार्यालय के सिपाही और उसके पारिवारिक भाई को डंडा मारकर सड़क पर गिरा दिया और कट्टे की बट मारते हुए सिपाही से रुपये, मोबाइल, सोने के आभूषण लूटकर फायर करते हुए बिल्हौर जीटी रोड की ओर भाग गए।
विज्ञापन



सूचना के 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाइक सवारों बदमाशों की खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका।


कोतवाली के डोडवाजमौली ग्रामसभा के मजरा माखन निवादा गांव निवासी अजय पाल का पुत्र दीपक कुमार वर्तमान में डीजीपी कार्यालय में तैनात है। शनिवार को दीपक अपने फुफेरे भाई ललित पुत्र अवधेश कुमार निवासी पखनागोई, थाना एरवा कटरा, इटावा के साथ बाइक से अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन



बकौल दीपक वह शनिवार को कन्नौज के ठठिया थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव निवासी चचिया ससुर की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर बिल्हौर मकनपुर मार्ग से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम 7:30 बजे देवकली गांव के सामने एकाएक अंधेरे से आए बदमाश ने उन्हें डंडा मारकर गिरा दिया, जब तक वह और ललित कुछ समझ पाते, तब तक तीन और बदमाशों ने उन्हें कट्टा और धारदार हथियारों से घेर लिया।


ललित के सिर पर कट्टे की बट मारते हुए बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनसे तीस हजार रुपये, दो मोबाइल, सोने की अंगूठी,  सोने की चेन सहित बाइक की चाबी ले ली और डंडों से मारते हुए हवा में दो-तीन फायर करते हुए मौके से भाग निकले।


बदमाशों के पास एक प्लेटिना और स्पलेंडर बाइक थी, जिस पर सवार होकर चारों लुटेरे बिल्हौर जीटी रोड की ओर भाग गए।  ललित और सिपाही दीपक ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।


डीजीपी आफिस के सिपाही से लूट की सूचना के बावजूद चालीस मिनट बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ सतेंद्र कुमार सिंह ने मकनपुर, अरौल, उत्तरीपुरा चौकी पुलिस को अलर्ट करते हुए मामले की सूचना उन्नाव की बांगरमऊ कोतवाली में वायलेस से सूचना दी। देर रात तक पुलिस बदमाशों की खोजबीन के लिए क्षेत्र में दबिश दे रही थी।


मकनपुर रोड पर देवकली गांव के सामने सिपाही और उससे लूट की घटना के संबंध में बदमाशों द्वारा लूटे गए मोबाइल के आधार पर लोकेशन ट्रैस की जा रही है। अभी बदमाशों की लोकेशन बकोठी टावर के समीप मिल रही है। जांच जारी है, जल्द ही लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे। मनोज कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बिल्हौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed