{"_id":"580fbe194f1c1bcf75bc39e3","slug":"death-of-the-young-man-from-the-collision-of-tractor-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
रोड पर जाम लगाये ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर मांचा मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जख्मी हो गई। दंपति रोड किनारे वाहन के इंतजार में खड़े थे। हादसे पर उत्तेजित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। मार्ग अवरुद्ध रहने पर आधा घंटे आवागमन बाधित रहा।
कोतवाली क्षेत्र के मऊखास निवासी लालाराम ने बताया कि उनका पुत्र अरुण कुमार (28) मंगलवार को दोपहर में अपनी पत्नी मंजू देवी (26) को इलाज कराने के लिए पुखरायां ले जाने के लिए घर से गया था। दोनों लोग वाहन के इंतजार में रोड के किनारे खड़े थे।
इसी दौरान भोगनीपुर की ओर से आ रहा ट्रैक्टर अरुण को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंजू भी जख्मी हो गई। मंजू को इलाज के एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी गांव में पहुंचते ही लोग मौके पर पहुंच गए और अवरोधक लगाकर इटावा रोड जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर रोड से हटा दिया गया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वह ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे में अरुण की मौत पर परिजन रोते-बिलखते रहे।