फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   DCM collision killed the driver of the tractor

डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 06 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
DCM collision killed the driver of the tractor
घटनास्थल पर पलटा ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त डीसीएम। - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर कोतवाली के कुंदनपुर गांव के सामने कानपुर से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। फलस्वरूप ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना में डीसीएम चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रूरा थाना के मुरलीपुर गांव निवासी शिव सिंह यादव पुत्र महेंद्र पाल यादव रनियां से डेरापुर जा रहा था। रनियां चौकी स्थित कुंदनपुर गांव के सामने पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्राली बेकाबू होकर डिवाइडर पर जाकर पलट गई।
विज्ञापन



चालक शिव सिंह टक्कर लगते ही सड़क पर गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं डीसीएम चालक सुबोध पुत्र शिव नारायण निवासी घाटमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। घायल डीसीएम चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बाबत रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।  


एंबुलेंस पहुंचती तो बच जाती जान- रनियां। कुंदनपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने भी 108 एंबुलेंस को फोन पर घटना की सूचना दी, लेकिन आधा घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब तक घायल शिव सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस से  घायल डीसीएम चालक को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed