फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two dead in road accidents

सड़क हादसों में दो की जान गई

Tue, 11 Jul 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Jul 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two dead in road accidents
जिला अस्पताल में बिलखते परिजन - फोटो : amarujala
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुए अलग-अलग हादसों में एक युवक और एक अधेड़ समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मैदू ताहरपुर निवासी परमेश्वरदीन (55) अपने बेटे सुधीर कुमार को साइकिल में बैठाकर उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लिए जा रहा था। अकबरपुर में ओवर ब्रिज पास करते ही कानपुर की ओर से खाली सिलेंडर लदे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल हो जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक हिरासत में लिया है। कस्बा चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनियां प्रतिनिधि के मुताबिक खानचंद्रपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कुरौना जालौन निवासी दिनेश (25) की मौत हो गई। दिनेश रनियां में किराए पर रहकर एक फैैक्ट्री में काम करता था। सोमवार को कमरे से बाइक लेकर बिना हेलमेट खानचंद्रपुर गया था। वहां से वापस कमरा जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज अनूप कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई। घटना करने वाले वाहन के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके मामा अरविंद ने की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed