फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   tthree person injured from beaten

खेत में फसल चराने को लेकर मारपीट, तीन घायल

Tue, 29 Mar 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
tthree person injured from beaten
‌प‌िटाई - फोटो : amarujala
घाटमपुर कोतवाली के सर्दे-गोपालपुर गांव में खेत में मवेशियों से फसल चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। थाने में मामले की एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


गोपालपुर गांव निवासी अमन ने बताया कि पड़ोसी गांव सर्देपुर निवासी सुघर सिंह यादव उसके खेत में मवेशी खुला छोड़कर फसल चरा रहा था। उसने मना किया तो सुघर झगड़ा करने लगा। विवाद की सूचना पर अमन का भाई अनुज पहुंचा तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


अमन ने बताया कि सुघर सिंह की ओर से नन्हा यादव भी लाठी लेकर आ गया और मारपीट की जिसमें एक पक्ष से अमन और उसका भाई अनुज जबकि, दूसरे पक्ष के सुघर सिंह यादव को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बाद एनसीआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली के कमंडलपुर गांव में होली के दिन दो पक्षों में हुए झगड़े की आग अभी बुझने का नाम ले रही है। रविवार को दलित बिरादरी के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली आए थे। वहीं, जवाब में सोमवार की दोपहर कुशवाहा बिरादरी के 50 से अधिक महिला/पुरुष सीओ कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई कर अधिक से अधिक लोगों को पाबंद किया जा रहा है। पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार हिरनी गांव निवासी सुनील कुमार और लाखन के बीच सरकारी हैंडपंप में कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया।


सुनील का आरोप है कि लाखन सरकारी हैंडपंप को घेरकर अपने मकान के भीतर कर रहा था। विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। पतारा चौकी इंचार्ज रामबरन पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed