{"_id":"59c817234f1c1b8c3d8b45d8","slug":"to-fullfil-hobby-he-started-looting-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरे करने के लिए लुटेरा बन गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौक पूरे करने के लिए लुटेरा बन गया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी के बारे में जानकारी देते एएसपी व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात।
सिकंदरा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार रात अलग-अगल स्थानों पर दो ट्रक चालकों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने खोजाफूल के पास हाईवे से एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, बाकी चार भाग गए। पुलिस की घेराबंदी के दौरान लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की।
लुटेरे के पास से लूट में प्रयुक्त कार, लूटा गया एक मोबाइल, एक ट्रक चालक का लाइसेंस, पांच हजार रुपये व 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस बरामद हुआ। एक लुटेरे का पिता सिपाही है, वर्तमान में वह इटावा में तैनात है। उसने बताया कि शौक पूरे करने के लिए वह लुटेरा बन गया।
शुक्रवार रात कार सवार पांच बदमाशों ने सिकंदरा के पास हाईवे पर अलग-अलग स्थानों में दो ट्रकों को रोककर लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने एक ट्रक के चालक राजस्थान के बैरा थाना रेला राजस्थान निवासी कांशीराम गुर्जर को गोली मार दी थी, गोली उसके हाथ में लगी थी।
विज्ञापन
उससे बीस हजार रुपये व एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। जबकि, दूसरे ट्रक चालक मुइनुद्दीनपुर मारहरा एटा के दुर्योधन से खोजाफूल के पास 28 हजार रुपये दो मोबाइल लूटे थे। एसपी दिनेश पाल सिंह ने एसओ सिकंदरा व स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया था। शनिवार देर रात जांच के दौरान पुलिस ने हाईवे पर सफेद हांडा एक्सेंट कार को घेरकर रोकने का प्रयास किया तो कार से पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई।
पुलिस ने कार को घेर लिया तो चार युवक कार से उतर कर भागने लगे, पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। बाकी भाग गए। उसमें से एक ने अपना नाम अंशू यादव उर्फ संजीव निवासी प्रेमानंद आश्रम खानपुर औरैया बताया है। लुटेरे अंशु यादव उर्फ संजीव का पिता जयवीर सिंह इटावा के बसेहर थाने में बतौर चालक तैनात है। पुलिस की पूछताछ में अंशू ने बीए तक पढ़ाई पूरी करने की बात कही। उसने अपने शौक पूरे करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर लूटपाट करने की कही।
उसने यह भी कहा कि वह पहली बार ही आया था और पकड़ा गया। लेकिन, उसके फरार साथी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस को अंशु से कई अन्य घटनाओं के बारे में
भी जानकारी मिली है।
पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। एसपी दफ्तर में खुलासे के दौरान एएसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लुटेरों पर पुलिस मुठभेड़ का मामला और दर्ज किया गया है। पकड़े गए लुटेरे के फरार चार साथियों के बारे में जानकारी मिली है कि सभी औरैया के रहने वाले हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पुलिस टीमों को 15 हजार का पुरस्कार
हाइवे पर दो ट्रक चालकों से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा करने पर आईजी कानपुर जोन ने दस हजार रुपये व एसपी ने 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।