फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   three person ill from food poisning

ढाबे में खाना खाने के बाद तीन की हालत बिगड़ी

Sat, 21 Nov 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
three person ill from food poisning
घाटमपुर कसबा स्थित सीएचसी में शुक्रवार की शाम एक ट्रक चालक समेत तीन लोगों को भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उनको कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बीमारों को फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका जताई गई है। पतारा क्षेत्र के मजरा कृपालपुर (पानी टंकी) के पास निवासी अशोक (36) पुत्र रजेपाल कुरील ट्रक चालक है।
विज्ञापन


उसने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद उसने सजेती क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर स्थित एक ढाबे में खाना खाया। साथ में उसके गांव के ही निवासी खलासी अजय (22) पुत्र बृजमोहन कुरील और पौंथिया (हमीरपुर) निवासी उसके मामा सुदर्शन कुरील (44) पुत्र रामकिशन कुरील ने भी ढाबे में खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबे से खाना खाने के बाद तीनों ट्रक में सवार होकर कानपुर की ओर चल दिए। लेकिन, रास्ते में चालक समेत तीनों लोगों को उल्टी और दस्त लगने शुरू हो गए।

किसी तरह चालक ट्रक लेकर कसबा पतारा पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तीनों को सीएचसी पतारा ले गए, जहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के चालक और खलासी को कानपुर रेफर कर दिया।

डाक्टरों ने उनको फूड प्वाइजनिंग का शिकार होना बताया। पतारा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर वह सीएचसी गए थे।

ट्रक चालक और खलासी के बात करने पर पता चला कि उन्होंने सजेती थाना क्षेत्र के चंदेल ढाबा में खाना खाया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी। बताया कि डाक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed