फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Theft of two temples in Jehangirabad hours

जहांगीराबाद में दो मंदिरों से घंटे चोरी

Wed, 06 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सोमवार की रात पुलिस चौकी क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव स्थित हनुमान मंदिर और काली देवी मंदिर से दस घंटे काटकर चुरा ले गए। हनुमान मंदिर के पुजारी मनीष पांडेय ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गर्भगृह में बंधा पीतल का एक बड़ा घंटा और पांच छोटे
विज्ञापन

घंटे गायब हैं। जबकि, उनमें बंधी लोहे की जंजीरें कटी हुई थीं।

बताया कि चोर गांव के बाहर स्थित काली देवी मंदिर से भी पीतल के चार घंटे चुरा ले गए हैं। मनीष पांडेय ने बताया कि उसने घटना की तहरीर पुलिस चौकी पतारा में दी है। चौकी इंचार्ज रामबरन पांडेय ने बताया कि मंदिर में घंटे चोरी होने की तहरीर मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। दो दिन पहले चोरों ने निबियाखेड़ा (सजेती) गांव के प्राचीन भद्रेश्वर महादेव मंदिर से भी पीतल के सात घंटे चोरी किए थे। लेकिन, पुलिस अब तक चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed