{"_id":"57a394aa4f1c1b6f152bb691","slug":"the-young-man-from-malice-teenager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बुरी नियत से किशोरी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने बुरी नियत से किशोरी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नशेबाज युवक ने नौ वर्षीया किशोरी को बुरी नियत से बीच रास्ते में पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
घटना से गांव के दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी गांव में ही परचून की दुकान है। बीते बुधवार की शाम करीब 8 बजे उसकी बेटी घर से चाय लेकर पिता को देने दुकान जा रही थी। तभी, गांव का ही एक युवक रामनरेश उर्फ टेनी यादव रास्ते में मिला। वह शराब के नशे में धुत था। उसने गली में जा रही किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया और उसे एक ओर खींचकर ले जाने लगा।
विज्ञापन
किशोरी के शोर मचाने पर दुकान पर बैठा उसका पिता और मोहल्ले के कुछ लोग उधर दौड़े तो आरोपी उनको जान-माल की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। किशोरी के पिता ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। रात में ही प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला दल-बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।