फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   son of X-councelor shot dead while sleeping outside the home

घर के बाहर सो रहे पूर्व सभासद पुत्र की गोलीमार कर हत्या

Sun, 15 Oct 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Sun, 15 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
son of X-councelor shot dead while sleeping outside the home
डॉग स्क्वायड जांच के दौरान चारपाई के पास जांच करता जिस पर आशू को गोली मारी गई। - फोटो : amarujala
शिवराजपुर (बिल्हौर)।
विज्ञापन

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बर्राजपुर वार्ड नंबर- 6 की पूर्व सभासद के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को गोली 32 बोर के तमंचे से कनपटी में मारी गई। वारदात के बाद युवक के शव को चादर से ढक कर आरोपी फरार हो गए। शनिवार की सुबह युवक की मां उसे जगाने पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गई।

एसपीआरए, सीओ बिल्हौर, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। शक के आधार पर पुलिस ने शराब सेल्समैन और कासामऊ गांव के एक युवक को उठाया है। इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार किसी राजनैतिक दल से संबंध नहीं रखता था। वहीं, परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन


कस्बे के बर्राजपुर वार्ड नंबर-6 में अशोक दुबे, उनकी पत्नी और नगर पंचायत शिवराजपुर की पूर्व सभासद रानी, दो पुत्र आशीष (28) उर्फ आशू, नीशू और पुत्री दीक्षा रहते हैं। अशोक के मुताबिक शुक्रवार की देररात घर आए बड़े पुत्र आशू ने चारपाई उठाई और बाहर बरामदे में ट्रैक्टर के पास जाकर लेट गया। पिता के मुताबिक रात करीब 11 बजे आशू मोबाइल पर कुछ देख रहा है। इसके बाद वह भी छत पर जाकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शनिवार की सुबह करीब 6:40 बजे तक आशू के न जागने पर उसकी मां चारपाई के पास गई। चादर हटाकर देखा तो आशू का खून से लथपथ पड़ा शव मिला। यह देखकर रानी की चीख निकल पड़ी। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना के बाद पहुंचे एसओ जसवंत सिंह के मुताबिक आशू की हत्या 32 बोरे के तमंचे से रात 12 बजे के बाद की गई है। मौके से 32 बोर का कारतूस बरामद किया गया है।

परिजनों ने किसी से रंजिश से साफ इंकार किया व अज्ञात लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज कराया। वहीं, भाई नीशू, बहन दीक्षा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयप्रकाश सिंह  ने बताया कि आशू हत्याकांड में पुलिस जांच टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


सीओ सुबोध जायसवाल के मुताबिक फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर जो सबूत मिले, उनके बारे में अभी कोई जानकारी देना संभव नहीं है। कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। वहीं, आसपास के लोगाें ने बताया कि शुक्रवार की शाम को आशू अपने कई दोस्तों के साथ कासामऊ गांव में खाने-पीने की पार्टी में गया था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed