{"_id":"572f91604f1c1b01045cdd6a","slug":"smash-rape-in-chaubepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबेपुर में लूट-रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबेपुर में लूट-रेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात कमरे में दो मासूम बच्चों के साथ सोई महिला को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने नगदी और जेवर लूट लिए। इस दौरान एक बदमाश ने महिला से रेप भी किया। बच्चों के शोर मचाने पर लुटेरेे भाग निकले।
सूचना पर एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ बिल्हौर जोगेंद्र कुमार समेत शिवराजपुर, बिठूर, कल्याणपुर की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए कानपुर भेजा गया है।
पति की तहरीर पर चोरी और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
गांव निवासी पीड़िता के पति ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। शनिवार को वह यशोदा नगर, कानपुर निवासी बहनोई के घर गया था। घर पर उसकी पत्नी, दो बच्चों के अलावा बुजुर्ग माता-पिता थे। मां-पिता मकान के नीचे वाले हिस्से में और पत्नी बच्चों के साथ ऊपरी मंजिल में बने कमरे में सोई थी। गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन
रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसे। बदमाशों ने पत्नी को दबोच लिया और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। अलमारी में रखे 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। एक बदमाश ने पत्नी से रेप भी किया।
भागते समय बदमाश का नकाब हट जाने से उसको पत्नी ने पहचान लिया। पति की तहरीर पर रेप करने वाले मनीष गुप्ता को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट की बजाय मामला चोरी और रेप में दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
जांच जारी है। दूसरी ओर, घटना में गिरफ्तार आरोपी मनीष को मीडिया से दूर रखने के लिए पुलिस ने उसे हवालात की बजाय आरक्षी बैरक में रखा। मनीष सिपाहियों के पलंग पर लेटकर आराम फरमाता रहा।