फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   school bus rammed a bussiness men

स्कूल बस ने बाइक सवार गेहूं व्यापारी को रौंदा

Tue, 23 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
school bus rammed a bussiness men
दुर्घटना के बाद बस के नीचे आई बाइक - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा में स्कूल बस ने बाइक सवार एक गेहूं व्यापारी को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं, व्यापारी हेलमेट नहीं पहने था।

सोमवार को उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र के जूड़ापुरवा गांव निवासी बेचेलाल (40) पुत्र रामसेवक ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरवाकर उत्तरीपुरा स्थित आढ़त पर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेचेलाल आगे-आगे बाइक द्वारा सेवा मंदिर इंटर कालेज के सामने स्थित धर्म कांटे की ओर जा रहा था जबकि ट्रैक्टर-ट्राली पीछे-पीछे चल रही थी, सड़क पार करने के दौरान एकाएक कानपुर की ओर जा रही एक स्कूल बस ने बेचेलाल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह 10:45 बजे हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जीटी रोड के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हो गए। वहीं, बस चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed