फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident, one person death

खड़े ट्रक से टकराई सफारी, एक मौत, पांच घायल

Thu, 18 Feb 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
road accident, one person death
घाटमपुर कसबे के कानपुर-सागर राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार सफारी रोड के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य घायल हो गए, इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। सीएचसी से सभी को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


खन्नापुरवा थाना अचलगंज (उन्नाव) से एक बारात घाटमपुर आई थी, जिसमें शामिल होने के लिए जगदीश निषाद (20) पुत्र रामबाबू, फूलचंद्र (40) पुत्र सूर्यबली, उसका भाई हरिश्चंद्र (45) निवासी खन्नापुरवा, रामविलास (35) पुत्र लक्ष्मीनरायन निवासी शुक्लागंज (उन्नाव), पृथ्वीपाल (35) पुत्र ब्रह्मा निवासी सुपासी, अचलगंज (उन्नाव) और भोला (50) पुत्र बाबूलाल निवासी बलियाखेरा, अचलगंज (उन्नाव) एक सफारी में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


देररात बारात निपटाकर सभी उन्नाव लौट रहे थे। रात करीब 11.30 बजे वह जैसे ही कानपुर रोड पर स्थित वीरपुर गांव के सामने पहुंचे। तभी तेज सफारी रोड के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, सफारी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर कसबा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव मौके पर गए। और कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाने के बाद कसबा स्थित बेनी सिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


डाक्टरों ने परीक्षण के बाद रामविलास को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। इनमें दो को हैलट और तीन को उर्सला अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना पाकर परिजन घाटमपुर आए। मृतक के चाचा श्यामबहादुर की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed