फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   old women fall in running bus

चलती बस से गिरी वृद्धा की मौत

Fri, 18 Dec 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव पुलिस चौकी साढ़ के बरईगढ़ नहर पुल के पास निजी बस पर सवार एक वृद्धा अचानक गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस खड़ी करके भाग गया।
विज्ञापन


फतेहपुर के थाना चांदपुर निवासी राजरानी (69) अपनी बेटी के ससुराल बरईगढ़ आई थी। गुरुवार को नाती महेश कुमार के साथ वापस चांदपुर लौट रही थी। बरईगढ़ गांव के पास रोड पर सवारी का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन


तभी, साढ़-बकेवर मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस वहां आई। बस में ठूंस-ठूंसकर सवारियां भरी थीं। किसी तरह राजरानी और महेश सवार हुए। बस तेजी से साढ़ की ओर चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राजरानी असंतुलित होकर बस से नीचे जा गिरी। उसके सिर पर चोट आ गई। सवारियों के चिल्लाने पर चालक ने बस रोकी और भाग निकला।

राजरानी को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। साढ़ चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा ने बताया कि निजी बस को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कराया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed