{"_id":"0c484fcc466f41f255ebf350bebafbe3","slug":"no-electricity-in-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली चालू नहीं, बिल पहले भेज दिए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चालू नहीं, बिल पहले भेज दिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया समग्र गांव महोलिया में मुख्य विकास अधिकारी शंभू कुमार ने चौपाल लगाकर गांववालों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि विद्युतीकरण के नाम पर अभी तक सिर्फ खंभे गाड़कर प्लास्टिक कोटेड तार बांधे गए हैं, बिजली आपूर्ति चालू नहीं हुई है।
14 लोगों के नाम बिल भी भेज दिए गए। सीडीओ ने सहायक अभियंता से पूछताछ की और फर्जी बिल वापस करने की बात कही। सालों से जर्जर पड़े बिरहर-असेनियां मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग पर सीडीओ ने सहायक अभियंता (लोक निर्माण) एसी वर्मा को निर्देशित किया कि सड़क का बजट बनाकर पेश करें और उसकी मरम्मत का काम शुरू करवाएं।
गांव के निरीक्षण के दौरान कुल 142 में से छह शौचालय अपूर्ण मिले जिनको एक सप्ताह के भीतर बनवाने को कहा। विद्यासागर और चंद्रशेखर ने बताया कि उन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
पांच नि:शक्तों ने सहायक उपकरण दिलाए जाने की गुहार लगाई। वहीं गांव के पूर्व प्रधान पर अपनों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिलाने के आरोप लगाए गए।
चौपाल में खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मंगल शुक्ला और ग्राम प्रधान रमाकांती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
चौपाल के बाद सीडीओ ने गांव की गलियों का भ्रमण किया। एक गली में पानी और कीचड़ भरा देख उसको सही कराने के निर्देश दिए।