फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   mela on kartik festival in ghatampur

कार्तिक पूर्णिमा पर कूष्मांडा मंदिर में लगा मेला

Thu, 26 Nov 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
mela on kartik festival in ghatampur
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को कस्बे के कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में परंपरागत एक दिवसीय विशाल मेला लगा। घरों में महिलाओं ने तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन


लोगों ने पवित्र गंगा और यमुना नदियों में स्नान किया। बुधवार की भोर से घरों में कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी शुरू कर दी गई थी। महिलाओं ने तुलसी के पौधे की पूजा करने के साथ भगवान को पकवान और मिठाई अर्पण की।
विज्ञापन


बुधवार को प्राचीन कूष्मांडा देवी मंदिर में मेला लगा। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र से आए हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से आए मेलार्थियों का जमावड़ा सुबह से शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन और पुलिस ने मेले की व्यवस्था में सक्रिय योगदान किया। वहीं मेले में दिवारी नृत्य के शानदार करतब पेश किए। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जहां तमाम लोग गंगा स्नान करने के लिए कानपुर और बिठूर गए।

चित्रकूट जाने वालों की संख्या भी हजारों में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed