फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kans vadh leela program in bhitargaon

कंस वध के साथ भीतरगांव में मेला शुरू

Thu, 03 Dec 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
kans vadh leela program in bhitargaon
भीतरगांव कसबे में चल रहे श्रीकृष्ण लीला समारोह के समापन के साथ ही दस दिवसीय ऐतिहासिक मेला बुधवार की शाम से शुरू हो गया। लीला के अंतिम दिन कंस वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन


इधर, मेले में देर रात तक दुकानें सजाने का क्रम रहा। श्रीकृष्ण लीला समारोह और मेला कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि कसबे में अगहन महीने की द्वितीया तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक (पांच दिवसीय) कृष्णलीला होती है। जबकि, अंतिम दिन सप्तमी तिथि को कंस वंध लीला के साथ ही सात दिवसीय मेला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


इस बार 27 नवंबर से श्रीकृष्ण लीला शुरू हुई थी। जबकि, 02 से 11 दिसंबर तक मेले का आयोजन किया गया है।
बुधवार को अंतिम दिन की लीला में पूरा कसबा श्रीकृष्ण के रंग में रंगा दिखाई दिया।

दोपहर बाद शुरू हुए नगर भ्रमण (शोभायात्रा) में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की घर-घर उतारी गई। उनका भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

ग्वाल-बालों के साथ निकले भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। देर शाम शोभायात्रा कसबा स्थित पुलिस चौकी के सामने बने कंस मैदान में पहुंची, जहां कृष्ण और उनके भाई बलदाऊ ने कंस का वध किया। कंस वध का मंचन होते ही जनसमुदाय ने कृष्ण और बलराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप अवस्थी और मंत्री सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की शाम से दस दिवसीय मेला शुरू हो गया है। मेले में आने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं।


गत दिवस शोभायात्रा के दौरान जेनरेटर का करंट लगने से हुई युवक की मौत के बाद बुधवार को (अंतिम दिन) की शोभायात्रा में बैंड-बाजे नहीं बजवाए गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मेले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed