फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   indo-Nepal bus rammed into the road side shops

इंडो-नेपाल बस हाईवे किनारे दुकानों में घुसी, तीन घायल

Tue, 03 Oct 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Tue, 03 Oct 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
indo-Nepal bus rammed into the road side shops
रनियां पड़ाव पर खड़ी दुघर्टनाग्रस्त इंडो नेपाल टूरिज्म की बस। - फोटो : amarujala
रनियां।
विज्ञापन

रनियां पड़ाव के पास सोमवार की भोर तेज रफ्तार इंडो-नेपाल टूरिज्म की बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी। चालक की झपकी लगने से यह हादसा हुआ। तेज आवाज सुनकर बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। बस 33 यात्रियों को लेकर दिल्ली से नेपाल जा रही थी। दुघर्टनाग्रस्त बस को पुलिस चौकी ले जाया गया। बस सवार यात्री अन्य वाहनों से रवाना किए गए।   
विज्ञापन


इंडो-नेपाल टूरिज्म की बस दिल्ली से नेपाल जा रही थी। रनियां पहुंचने पर गाजियाबाद निवासी बस चालक इसराइल को झपकी लग गई, जिससे बस अनियंत्रित को होकर हाईवे किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी। यह देख चालक के बगल में बैठे एक यात्री ने बस की स्टेयरिंग काटकर हाईवे की ओर कर दी। इस बीच चालक की आंख खुली तो उसनेे ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बस सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। वहीं घरों में सो रहे दुकानदार भी अचानक तेज आवाज सुनकर बाहर निकल आए। इस बीच आधा दर्जन दुकानों के टीनशेड पूरी तरह से टूट गए। इधर, हादसे की जानकारी पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची।

बस में सवार यात्री लखनऊ निवासी अमर सिंह, फरीदाबाद के दीपांशु घायल हो गए। वहीं हाईवे पर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा रनियां का अशोक भी बस की चपेट में आकर जख्मी हो गया, सभी घायलों को रनियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चौकी इंचार्ज अनूप दुबे ने बताया कि बस मालिक व दुकानदारों के बीच समझौता हो गया है। वहीं, घायल और अन्य बस यात्री अन्य साधनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।  

शुक्र है, टल गया बड़ा हादसा  
जहां पर बस अनियंत्रित हुई है वहां रनियां कस्बे के अधिकांश बच्चे एकत्र होकर अपने स्कूली वाहनों का इंतजार करते हैं। लेकिन, गांधी जयंती पर निजी स्कूल बंद रहे, जिससे सोमवार सुबह वहां कोई बच्चा नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। वहीं अगर यह घटना दिन में होती तो भी कई जानें जा सकती थीं।


दुकानों में भी भीड़ रहती है। इसके साथ ही पड़ाव पर स्थित एक होटल में आने वाले वाहन भी वहीं खड़े होते हैं, उन वाहनों में बैठे लोग नाश्ता आदि करते हैं। लेकिन भोर में यह घटना होने से वहां सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed