{"_id":"59233f6e4f1c1b3e6a5371f8","slug":"farmers-made-power-plant-cunstruction-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फिर बंद कराया पावर प्लांट निर्माण कार्य ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने फिर बंद कराया पावर प्लांट निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
पावर प्लांट की साइट में चल रहे काम को बंद कराने जाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर।
तहसील क्षेत्र की यमुनापट्टी में बन रहे 1980 मेगावाट क्षमता के तापीय विद्युत गृह का निर्माण कार्य किसानों ने फिर रुकवा दिया और लहुरीमऊ गांव के जानकी धर्मशाला में डेरा जमाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। एसडीएम और सीओ मनाने पहुंचे लेकिन, उनका कहना है कि जब तक मामले का सही हल नहीं निकलता शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
बता दें कि, पावर प्लांट के लिए यमुना पट्टी के आठ गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें निर्माण कार्य जारी है। इधर, किसान अधिग्रहीत भूमि का चार गुना मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर भाकियू के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं।
इससे पहले भी बीते वर्ष नवंबर के महीने से भाकियू हमीरपुर जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विशेखा राजपूत की अगुवाई में दो महीने तक उग्र धरना-प्रदर्शन चला था। जिसमें प्रशासन ने अगुवाई कर रहे दोनों नेताओं को जेल भेजा है। जबकि, अन्य किसानों के ऊपर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इधर, बीते दिनों भाकियू ने फिर से आंदोलन को धार देनी शुरू कर दी है। अब आंदोलन कानपुर के जिलाध्यक्ष रविप्रताप के निर्देशन पर चलाया जा रहा है। सोमवार को उस इलाके के सैकड़ों किसानों ने (जिनमें) महिलाएं और बच्चे भी थे। जानकी धर्मशाला में पहुंचकर डेरा जमा दिया। इसके बाद उन्होंने निर्माण कंपनी की साइट पर धावा बोलकर वहां चल रहा
निर्माण कार्य रुकवा दिया।
काम रुकवाने के बाद किसान वापस धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीएम सुखवीर सिंह और सीओ राजेश पांडेय मौके पर गए। उन्होंने किसानों से वार्ता कर समझाने की कोशिश की लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं हुए।
भाकियू के जिलाध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने बताया कि 25 मई को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष लहुरीमऊ गांव आएंगे। बताया कि तबतक किसानों का शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
पेशी पर आए निरंजन और विशेखा राजपूत
घाटमपुर। एक ओर पावर प्लांट में जहां किसानों ने फिर से धरना शुरू कर दिया है। वहीं, सोमवार को धरने के पूर्व अगुवाकार भाकियू (हमीरपुर) के जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत और महिला मोर्चा अध्यक्ष विशेखा राजपूत को पुलिस जेल से अदालत में पेशी पर घाटमपुर लाई थी। इसकी जानकारी होने पर कई किसान नेताओं ने घाटमपुर पहुंचकर दोनों से मुलाकात की और उनको शीघ्र जेल से रिहा कराने का भरोसा दिया।