फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   couple and relatives robbed

तमंचे के बल पर दंपति व रिश्तेदार से लाखों की लूट

Fri, 06 Jan 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 06 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
 couple and relatives robbed
घायल रीता।

विज्ञापन
तमंचे के बल पर गुरुवार की रात मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला रोड पर बदमाशों ने दो बाइक सवार दंपति और महिला रिश्तेदार से लाखों रुपये के  जेवर लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कस्बा के भोला नगर मोहल्ला निवासी सर्वेशपाल अपनी बाइक पर पत्नी सरिता पाल के साथ  खम्हैला गांव निवासी साढू राकेश पाल के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था। साथ में दूसरी बाइक पर दिबियापुर गांव निवासी राहुल पुत्र बाबू सिंह मौसी रीता पत्नी शिव सिंह निवासी मचमटियान जा रहा था।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार जैसे ही झींझक-खम्हैला रोड स्थित इंटर कालेज के पास पहुंचे। पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों बाइक रोक ली। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा लगाकर राहुल व सर्वेश को एक तरफ खड़ा कर दिया, जबकि दो बदमाशों ने महिलाओं से सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी आदि जेवर  लूटकर दोनों महिलाओं को तमंचा की बट से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश झींझक की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी 100 पर दी। मौके पर पहुंचे 100 नंबर की गाड़ी ने दोनों महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी झींझक  संतोष कुमार आर्य ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed