फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   coordination in a city-countryside police

नगर-देहात पुलिस में नहीं रहा तालमेल

Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
आशुतोष की तलाश में जुटी कानपुर पुलिस को शुरू से ही अपहर्ताओं की लोकेशन कानपुर देहात जिले में होने की बात पता चली थी लेकिन कहीं न कहीं कानपुर शहर व देहात की पुलिस के बीच तालमेल की कमी रही। देहात जनपद की पुलिस का इस्तेमाल केवल सहयोगी की भूमिका के तौर पर किया गया। पुलिस की यही चूक भारी पड़ गई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरूआत से ही छानबीन की कमान कानपुर पुलिस ने अपने हाथों में ले रखी थी। किसे-किसे पूछताछ के लिए उठाना है, किस-किस जगह कब छापा मारना है, किन नंबरों को सर्विलांस पर लेना है और कब क्या निर्णय लेना है, यह सीधे कानपुर की पुलिस तय करती रही। यही वजह रही कि इस मामले में कानपुर देहात पुलिस ज्यादा गंभीरता से नहीं जुटी।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी की मानें तो यदि पहले दिन से ही स्थानीय पुलिस को भी विवेचक की भूमिका के तौर पर सक्रिय किया जाता तो शायद पहले ही अपराधियों तक पुलिस पहुंच जाती। इस मुद्दे पर देहात पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि का कहना है कि देहात पुलिस के स्तर से कोई भी चूक नहीं हुई है। पहले दिन से ही जो-जो सहयोग मांगा गया उसे कानपुर की पुलिस को मुहैया कराया गया। मुख्य तौर पर जांच की भूमिका में कानपुर पुलिस ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed